दुर्घटनासारंगढ़-बिलाईगढ़
मछली मारने गये युवक की करेंट से मौत

**मछली मारने गये युवक की करेंट से मौत** सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ——सारंगढ से लगे ग्राम कटेली पंचायत में कुछ युवाओं के द्वारा नाले में करेंट लगा कर मछली मारने की योजना बनाई गई थी परंतु उस युवा को क्या पता था कि मछली मारने के लिए लगाए गए करेंट से उसकी ही मौत हो जायेगी।मामला कुछ ऐसा है कि ग्राम कटेली के खर्री तरह के जाने वाले रास्ते पर एक स्कूल के पीछे एक छोटी सी नाला बहती है जिस पर युवाओं ने मछली मारने करेंट लगाया था जिसके बाद उस युवा ने पानी मे लगे करेंट पर मछली पकड़ने तार डाला जिससे चिपक कर उसकी मौत हो गई।घटना दिनाँक 27/9/25 शाम की है जिसे आज पोस्टमार्टम कराया गया है।मृत युवा का नाम गोविंदा यादव पिता दुविधा यादव निवासी खर्री छोटे का निवासी बताया जा रहा है।सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्क कायम कर आगे की कार्यवाही कर रही है।



