
गर्मी में टैंकर माफिया एक्टिव… पानी की कालाबाजारीः
रायपुर निगम से 200-500 में पानी खरीदकर 1400-2000 में बेच रहे, सूखाग्रस्त वार्डों में सभापति का भी वार्ड
रायपुर
भीषण गर्मी के बीच रायपुर में पानी की कालाबाजारी सामने आई है। राजधानी में टैंकर माफिया सक्रिय हैं।
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच रायपुर निगम के 70 वार्डों में 35 से ज्यादा वार्डों का वाटर लेवल डाउन है। कई इलाके सूखा ग्रस्त हो गए हैं। इसमें रायपुर के
सभापति सूर्यकांत राठौर का वार्ड भी शामिल है। इन सबके बीच पानी की कालाबाजारी जोरों पर चल रही है।
रायपुर में टैंकर माफिया सक्रिय हैं। माफिया नगर निगम की टंकियों से पानी भरकर उसे 1400 से 2000 रुपए में बेच रहे हैं। किस तरह से टैंकर माफिया का सिंडिकेट चल रहा है? खास रिपोर्ट



