chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibpoliticsraipurTop newsUncategorized
नाबालिग राष्ट्रीय अध्यक्ष वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री ओपी ने भूपेश बघेल पर बोला हमला

Politics: नाबालिग राष्ट्रीय अध्यक्ष वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री ओपी ने भूपेश बघेल पर बोला हमला
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मिनिस्टर ओपी चौधरी ने कहा कि भूपेश बघेल ने अमर्यादित टिप्पणी कर राजनीति की मर्यादा को तार-तार करने का काम किया…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल द्वारा की गई टिप्पणी पर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार किया है। कैबिनेट मिनिस्टर चौधरी ने कहा कि भूपेश बघेल ने दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर राजनीति की मर्यादा को तार-तार करने का काम किया है।
कैबिनेट मंत्री चौधरी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल से कहा कि ‘सबसे पहले अपने 57 साल के बालिग परिवारवादी नेता को समझाइए कि विदेशी हाथों की कठपुतली क्यों बने हुए हैं। विदेशी हाथों की कठपुतली बनकर देश में एनार्की फैलाने की कोशिश करने से, देश की जनता उनकी कुर्सी लोलुपता के राजनीतिक सपने को कभी पूरा नहीं होने देगी।’
बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम व कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन पर टिप्पणी की थी। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि ‘प्रधानमंत्रीजी! सामने आकर स्वयं जवाब दीजिए। आपके “नाबालिग राष्ट्रीय अध्यक्ष” को कोई गंभीरता से नहीं लेता।’



