छत्तीसगढ़शिक्षा विभागसारंगढ़ जिला

आज से स्कूल, आश्रम और छात्रावास में होगा प्रवेश उत्सव*

*आज से स्कूल, आश्रम और छात्रावास में होगा प्रवेश उत्सव*

सारंगढ़ खबर,सारंगढ़——नए शिक्षा सत्र में सभी शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश उत्सव का शुभारंभ 16 जून को होगा। इस दौरान विद्यार्थियों का नया प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर तिलक लगाकर प्रवेश दिलाया जाएगा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में किया जाएगा। नए कक्षा में प्रवेश के लिए प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर मिल रहा है। अधिकारी, शिक्षक आदि ने शाला प्रवेश उत्सव की प्रारंभिक तैयारी पूरी कर ली है।

इसी प्रकार आश्रम छात्रावास में भी बच्चों के प्रवेश के लिए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे ने प्री मेट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास उलखर का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक आयुक्त ने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर छात्रावास परिसर में पैदल घूमकर बाउंड्रीवाल की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के विमल अजगल्ले सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button