Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

जिला अधिवक्ता संघ सारंगढ़ द्वारा संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*

*जिला अधिवक्ता संघ सारंगढ़ द्वारा संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*

*सारंगढ़।* जिला अधिवक्ता संघ सारंगढ़ द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम अपर सत्र न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता कक्ष नंबर 2, सारंगढ़ में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान की पुस्तक पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कक्ष में संविधान की प्रस्तावना की गूंज से वातावरण देशभक्ति और गौरव से भर गया।

इस अवसर पर संघ के *अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी* ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान हमारा सबसे पवित्र ग्रंथ है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का कर्तव्य है कि वे संविधान के मूल्यों – न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता की रक्षा करें और आम जनता को न्याय दिलाएं। संविधान ही है जो देश के हर नागरिक को समान अधिकार देता है।

संघ के *प्रवक्ता दीपक तिवारी* ने कहा कि संविधान दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ अधिकारों की बात करना काफी नहीं है, हमें अपने मौलिक कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। संघ द्वारा जिले में विधिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा, ताकि हर गरीब, वंचित और जरूरतमंद व्यक्ति को सस्ता और सुलभ न्याय मिल सके। इसके लिए समय-समय पर विधिक जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता *टी.आर. पटेल, अभय मिश्रा, मुकेश साहू* ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संविधान के कारण ही आज देश में लोकतंत्र मजबूत है। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्हें संविधान की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने युवा अधिवक्ताओं से संविधान का गहन अध्ययन करने और ईमानदारी से वकालत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर जाटवर, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा नंदे सहित संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संविधान की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button