Cmo chhattisgarhdprnagar palika sarangarhpibsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

सारंगढ़ नगर पालिका को 5 करोड़ 49 लाख 83 हजार रुपये की सौगात, उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार

**सारंगढ़ नगर पालिका को 5 करोड़ 49 लाख 83 हजार रुपये की सौगात, उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार**

**जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल एवं जिला महामंत्री अमित रिंकू तिवारी ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर किया आभार व्यक्त**

सारंगढ़। नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के विकास को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचना मद के अंतर्गत 15 निर्माण कार्यों के लिए कुल 5 करोड़ 49 लाख 83 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल एवं जिला महामंत्री अमित रिंकू तिवारी ने प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जारी शासकीय आदेश दिनांक 27 नवंबर 2026 के अनुसार सारंगढ़ नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण, सीसी रोड, बीटी रोड एवं पुलिया निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
**स्वीकृत 15 निर्माण कार्यों का विवरण इस प्रकार है**—
1-वार्ड क्रमांक 01 में कॉलेज रोड से जेल रोड तक बीटी रोड निर्माण – 25.61 लाख रुपये।
2-वार्ड क्रमांक 02/03 में सिविल कोर्ट से गौरव पथ अपेक्स बैंक तक बीटी रोड निर्माण – 40.09 लाख रुपये।
3-वार्ड क्रमांक 04 एवं 05 में कार्यालय जनपद पंचायत से इंडोर स्टेडियम तक सीसी रोड निर्माण – 48.12 लाख रुपये।
4-वार्ड क्रमांक 05 में मोहन महाजन घर से जायसवाल घर तक सीसी रोड निर्माण – 11.98 लाख रुपये।
5-वार्ड क्रमांक 07 में अटल परिसर से हरविंदर पाल घर तक बीटी रोड निर्माण – 32.71 लाख रुपये।
6-वार्ड क्रमांक 07/13 में ठाकुर राउर चौक से रायपुर रोड नाका नंबर 05 तक बीटी रोड निर्माण – 47.69 लाख रुपये।
7-वार्ड क्रमांक 08/09 में अटल परिसर से नंदा चौक तक बीटी रोड निर्माण – 37.87 लाख रुपये।
8-वार्ड क्रमांक 08/09 में अटल परिसर से आजाद चौक तक बीटी रोड निर्माण – 35.20 लाख रुपये।
9-वार्ड क्रमांक 08/09/12/13 में नंदा चौक से दौलत चौक होते हुए शनि मंदिर तक बीटी रोड निर्माण – 36.15 लाख रुपये।
10-वार्ड क्रमांक 09/10/12 में साप्ताहिक दैनिक बाजार से देवघरा चौक तक बीटी रोड निर्माण – 49.92 लाख रुपये।
11-वार्ड क्रमांक 11 में बूटीपारा से कमलानगर को जोड़ने हेतु पुलिया निर्माण – 67.93 लाख रुपये।
12-वार्ड क्रमांक 12 में छोटे मठ से कमलानगर इंदिरा चौक तक बीटी रोड निर्माण – 45.08 लाख रुपये।
13-वार्ड क्रमांक 13 में घोघरा नाला के पास आरसीसी कलवर्ट निर्माण – 12.90 लाख रुपये।
14-वार्ड क्रमांक 13/14/15 में अस्पताल चौक पैलपारा से शहीद स्मारक तक बीटी रोड निर्माण – 17.95 लाख रुपये।
15-वार्ड क्रमांक 15 में गाडाघाट पुलिया से रायपुर रोड हुरदंग घर तक बीटी रोड निर्माण – 40.63 लाख रुपये।
कुल स्वीकृत राशि – 549.83 लाख रुपये (5 करोड़ 49 लाख 83 हजार रुपये)।
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल एवं जिला महामंत्री अमित रिंकू तिवारी ने कहा कि सारंगढ़ नगर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से आवश्यक सड़क एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास की दिशा में यह स्वीकृति महत्वपूर्ण है। इन निर्माण कार्यों से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा नगर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी।
उन्होंने इस विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। सारंगढ़ नगर के विकास के लिए मिले इस सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button