राजनीतिसारंगढ़-बिलाईगढ़

संकल्प से सिद्धि: भाजपा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न**

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने लिया बैठक**

**संकल्प से सिद्धि: भाजपा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न** **भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने लिया बैठक**
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—–आज जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संकल्प से सिद्धि – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण थीम पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया जी के मुख्य आतिथ्य में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।कार्यशाला में जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल जी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री सुभाष जालान जी, जिला महामंत्री श्री अजय गोपाल जी, संयोजक जिला उपाध्यक्ष श्री द्वारिका साहू जी, सह-संयोजक श्री दीनानाथ खुंटे जी, श्रीमती रेवती चंद्रा जी, श्रीमती विलास सारथी जी सहित जिले और मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मोदी सरकार के 11 वर्षों की बेमिसाल उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के अमृत काल को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं ने दृढ़ संकल्प लिया। यह आयोजन सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के मिशन को और मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। आइए, मिलकर बनाएं नया भारत, विकसित भारत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button