कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, तकनीकी सहायक जि.पं. अटैच
आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में लापरवाही, सरपंच समेत 4 को नोटिस
आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में लापरवाही, सरपंच समेत 4 को नोटिस
कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, तकनीकी सहायक जि.पं. अटैच
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ——– आज दिनांक 11.11.2025 को जिला कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री इंद्रजीत बर्मन द्वारा जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत डोमाडीह (अ) में चल रहे आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन एवं निर्धारित मापदंडो के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। जिसके लिए कलेक्टर महोदय ने नाराजगी व्यक्त की और मानक अनुरूप कार्य नहीं कराए जाने पर क्रियान्वयन एंजेसी, सरपंच, सविच, ग्राम रोजगार सहायक, एवं तकनीकी सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही तकनीकी सहायक को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संलग्न किया गया।


