Uncategorized
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : गर्मी में आंखों की बीमारियों से बचें

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ
जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला द्वारा जनहित में जारी
गर्मी में धूप, धूल, पसीना, बैक्टीरिया और वायरस के कारण आंखों की बीमारियां तेजी से फैलती हैं। जागरूकता ही बचाव है।
1. कंजंक्टिवाइटिस – आंख आना / Eye Flu
- लक्षण: आंख लाल होना, पानी आना, चिपचिपा कीचड़, खुजली, जलन, दर्द
- वजह: वायरस/बैक्टीरिया, गर्मी में तेजी से फैलता है
- बचाव: बार-बार हाथ धोएं, आंखें न छुएं, तौलिया-रुमाल व आई ड्रॉप शेयर न करें
2. ड्राई आई – आंखों का सूखापन
- लक्षण: आंखों में सूखापन, चुभन, जलन, किरकिराहट। सूखने से आंख को अंदरूनी नुकसान भी हो सकता है
- वजह: तेज गर्मी, लू, AC की हवा, पंखे की सीधी हवा
- बचाव: दोपहर 12 से 3 बजे घर से न निकलें। निकलना जरूरी हो तो सिर पर गमछा बांधें, रंगीन चश्मा पहनें, खाना खाकर जाएं, कॉटन के कपड़े पहनें, पानी साथ रखें और बीच-बीच में पीते रहें। डॉक्टर से पूछकर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप डालें। लू से भी बचाव करें।
3. स्टाई / गुहेरी – Eyelid Pimple
- लक्षण: पलक पर दर्द भरी फुंसी, सूजन
- वजह: पसीना, धूल से पलक के रोमछिद्र बंद होना
- बचाव: चेहरा साफ रखें, गंदे हाथों से आंख न छुएं
4. एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस
- लक्षण: बहुत तेज खुजली, पानी आना, आंखें लाल
- वजह: धूल, पोलन, गर्मी में बढ़े एलर्जन
- बचाव: बाहर निकलें तो सनग्लास पहनें, आंखों को ठंडे पानी से धोएं
5. सोलर रेटिनोपैथी / UV डैमेज
- लक्षण: धुंधला दिखना, रंग अलग दिखना
- वजह: बिना प्रोटेक्शन के सीधे सूरज या ग्रहण देखना
- बचाव: UV400 प्रोटेक्शन वाला चश्मा पहनें
गर्मी में आंखों की देखभाल के 5 जरूरी टिप्स:
- धूप का चश्मा: बाहर निकलते ही UV प्रोटेक्टेड सनग्लास लगाएं
- सफाई: दिन में 2-3 बार ठंडे साफ पानी से आंखें धोएं
- हाथ दूर रखें: गंदे हाथों से आंखें बिल्कुल न छुएं
- हाइड्रेट रहें: खूब पानी पिएं, इससे ड्राई आई नहीं होगी
- मेकअप/कॉन्टैक्ट लेंस: शेयर न करें, रात को लेंस निकालकर सोएं
तुरंत डॉक्टर के पास कब जाएं?
आंख बहुत लाल हो, पीला-हरा कीचड़ आए, रोशनी बर्दाश्त न हो, या दिखना कम हो जाए।
जनहित में जारी



