dist.sarangarh

**बिग ब्रेकिंग न्यूज——जिंदल स्टील के निजी जमीन पर बिना अनुमति के हो रहे फ्लाईएश डंपिंग और अवैध पत्थर उत्खनन पर खनिज विभाग से शिकायत**

**पूर्व में भी किया गया था शिकायत**

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—–सारंगढ से लगे ग्राम कुटेला इन दिनों नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।रायगढ़ जिंदल स्टील लिमिटेड कंपनी ने दिनांक 15/4/26 को सारंगढ खनिज विभाग के अधिकारी के नाम पर एक शिकायत पत्र लिखा है जिसमे कहा गया है कि सारंगढ के ग्राम कुटेला क्षेत्र में स्थित जिंदल कंपनी की निजी जमीन जो कि हल्का नम्बर 60 के अंतर्गत आता है जिस पर सारंगढ के कुछ लोगो के द्वारा बिना अनुमति के फ्लाईऐश डंप किया जा रहा है साथ ही उस जमीन से अवैध रूप से पत्थर उत्खनन कर बेचा जा रहा है।जिसकी शिकायत सारंगढ खनिज विभाग, राजस्व विभाग,पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार को लिखित में शिकायत कर फ्लाईऐश डंपिंग और अवैध रूप से पत्थर उत्खनन करने वालो को तत्काल रोकने और कार्यवाही करने शिकायत किया गया है।

मामला इस प्रकार है कि रायगढ़ जिंदल स्टील लिमिटेड के अनुसार सारंगढ से लगे ग्राम कुटेला हल्का नम्बर 60 में कंपनी के निजी भूमि में कुछ नगर के ही अप्राधिकृत व्यक्त्तियो द्वारा अवैध रूप से लाईम स्टोन पत्थर उत्खनन कर बेचने एवं अवैध रूप से फ्लाई एश डंप करने की लिखित शिकायत किया गया है।इस लिखित शिकायत में कहा गया है कि सलग्न सूची अनुसार ग्राम कुटेला, पटवारी हल्का क.60, रा.नि.मं. सारंगढ़ तहसील सारंगढ़, जिला सारंगढ बिलाईगढ़ में जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड की भूमिस्वामी हक व अधिकार की भूमि कुल खसरा-129 कुल रकबा 16.464 हे स्थित है। जिसपर कम्पनी का हक अधिकार एवं सब्जी है।

उपरोक्त दर्शित भूमि पर कुछ अप्राधिकृत व्यक्तियों के द्वारा लाईम स्टोन पत्थर तत्खनन किया जा रहा है और उसे बेचा जा रहा है। एवं प्राप्त सूत्रों के अनुसार कुछ लोगो के नाम भी दर्शाये गए है जिसमे सुनील यादव, हरिकांत निराला, प्रेमप्रकाश निषाद, आशीष यादव, नवीन यादव, प्रशांत यादव, नीरज यादव, सूरज अग्रवाल एवं अभिषेक अग्रवाल के द्वारा अवैध तरीके से फ्लाई एश डम्पीग किया जा रहा है।

इसकी जानकारी पूर्व में भी प्रेषित जिंदल स्टील लिमिटेड का पत्र दिनोंक 03.02 2025 को दिया गया है।

जिंदल स्टील मिलिटेड कंपनी ने उपरोक्तानुशार अप्राधिकृत व्यक्तियों के द्वारा अवैधानिक रूप से किये जा रहे उत्खनन कार्य एव फलाई एश डम्पीग पर तत्काल रोक लगाते हुए जिला प्रशासन,और पुलिस प्रशासन से दण्डात्मक कार्यवाही करने निवेदन किया है।अब देखना ये होगा कि जिले की नवनियुक्त जिला कलेक्टर श्रीमती भोई इस मामले पर क्या कार्यवाही करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button