dist.sarangarh

नव पदस्थ कलेक्टर से प्रांजल विशेष स्कूल के दिव्यांगजन बच्चों ने की सौजन्य मुलाकात


सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ । सारंगढ़ नगर के प्रांजल विशेष स्कूल के संस्था प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हिरा देवी निराला एवं स्कूल के दिव्यांगजन बच्चों ने सारंगढ़ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं नव पदस्थ कलेक्टर IAS श्रीमती पद्मिनी भोई साहू से सौजन्य मुलाकात कर बधाई दिए । वही सारंगढ़ पूर्व कलेक्टरकन्नौजे को उनके संस्था की ओर से उनके कार्यकाल में संस्था के हित में किए गए कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए । प्रांजल विशेष स्कूल पिछले 16- 17 वर्षों से नगर में संचालित है यह संस्था दिव्यांग बच्चों का आवासीय स्कूल है जहां वर्तमान में 40 बच्चे रहकर अपने जीवन के।गुरु सिख रहे हैं वही समाज के।मुख्य धारा से उन्हें जोड़ने के लिए पढ़ा लिखाया जाता है । वे अपने परिवार से दूर आवासीय स्कूल में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । सरकार की योजनाओं के अंतर्गत संस्था को अनुदान दी जाती है जिससे यह संस्था चलती है । संस्था प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हिरा देवी निराला दिव्यांग बच्चों को अपनी पाठ शाला में उनके जीवन को गढ़ रही हैं वहां उनके शिक्षक उनका मार्गदर्शन कर बच्चों को शिक्षा दे रहे है और उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का एक पहल जारी है । यह संस्था समाज कल्याण विभाग की अनुदान से संचालित होती है। इस संस्था को नगर के प्रतिष्ठित समाज भी जन सहयोग कर दिव्यांग बच्चों की सहयोग कर उन्हें आगे बढ़ाने सहयोग कर सकते हैं । उनके बीच कुछ समय गुज़ार कर उनके चेहरों पर खुशी ला सकते हैं इन बच्चों को प्यार और आशीर्वाद की बहुत ज्यादा जरूरत होती है । दान स्वरूप बच्चों के लिए दान कर भी सहयोग किया जा सकता है । इन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के।लिए लोगों को समाने आना चाहिए ये गरीब तबके के परिवार से तालुक रखते हैं । आज ये बच्चे नव पदस्थ जिला कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात कर बधाई दिए हैं वही संस्था प्रमुख ने जिला कलेक्टर को संस्था में आने का न्यौता भी दिए हैं
। समाज में जो दिव्यांग बच्चे हैं वे शिक्षा के अभाव में मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाते । दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए संस्था प्रमुख हिरा देवी निराला दिन रात कार्य कर रहे है जो प्रशंसनीय है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button