निर्माता शेखर सोनी की फ़िल्म भुईंया रिलीज होने तैयार**

**भुइयां फ़िल्म में कार्यकारी निर्माता सारंगढ से शिव शरण बड़गैय्या भी शामिल**
**निर्माता शेखर सोनी व कलाकारों ने सारंगढ में लिया प्रेसवार्ता**
सारंगढ़ आज सुबह नई छत्तीसगढ़ी फिल्म भुईंया के निर्माता शेखर सोनी(उदय) व फिल्म के अन्य कलाकारों ने सारंगढ में शिरकत किया जिसमें आज स्थानीय दायरा में पत्रकारों से रूबरू होते हुए शेखर सोनी ने बताया कि यह वर्तमान परिदृश्य के छत्तीसगढ व नागरिकों को सरकारी कार्य में होने वाली परेशानियों व पहली बार वन व वन्य प्राणियों व पर्यटन पर्यावरण पर भी फोकस किया गया है साथ ही साथ इस फिल्म में एआई तकनीक का उपयोग किया गया है जो कि छत्तीसगढ़ी फिल्म में एआई तकनीक का पहला प्रयोग है। इस कारण यह फिल्म अपने आप में अनूठा व विशिष्ट भी है। इसी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ी भाई बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रोत्साहन कर फिल्म को सफलता उच्चतम शिखर पर पहुंचाने की अपील फिल्म के कलाकारों ने किया है।फ़िल्म भुइयां में सारंगढ बड़गैय्या परिवार के पूर्व वरिष्ठ वन अधिकारी श्री शिव शरण बड़गैय्या भी इस फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता हैं।नगर में इस छत्तीसगढ़ी फ़िल्म की भूरी भूरी प्रसंशा हो रही है।



