खनिज विभाग सारंगढ़सारंगढ जिला प्रशासनसारंगढ-बिलाईगढ़

गौण खनिज मद में जिला पंचायत को हिस्सा मिलना मिल का पत्थर साबित होगा–संजय पांडेय

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—हम सभी के सामूहिक प्रयास, निरंतर मांग एवं जनहित की भावना का ही परिणाम है कि आज यह महत्वपूर्ण मांग पूर्ण हुई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौण खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी राशि के वितरण संबंधी आदेश जारी किया जाना एक ऐतिहासिक एवं स्वागतयोग्य निर्णय है।
जिला पंचायत अध्यक्षों के पास विकास कार्यों हेतु पृथक एवं पर्याप्त निधि उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र में जनहित एवं निर्माण कार्यों को गति देने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में यह निर्णय निश्चित रूप से “मील का पत्थर” साबित होगा। इससे जिला पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं आवश्यक वित्तीय मजबूती प्राप्त होगी।
यह उपलब्धि प्रदेश के समस्त जिला पंचायत अध्यक्षों की एकजुटता, सतत संघर्ष, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं सकारात्मक प्रयासों का प्रतिफल है। आप सभी ने निरंतर जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस महत्वपूर्ण मांग को शासन के समक्ष मजबूती से रखा, जिसके परिणामस्वरूप आज यह ऐतिहासिक निर्णय संभव हो पाया है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, विकास कार्यों में तेजी आएगी तथा आमजन को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु प्रदेश के समस्त सम्माननीय जिला पंचायत अध्यक्षगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी का नेतृत्व, समर्पण एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button