cmodprpibजिला पंचायतसारंगढ-बिलाईगढ़

कलेक्टर पद्मिनी भोई ने 423 व्यक्तिगत शौचालयों के लिए 50.76 लाख रुपये की स्वीकृत आदेश जारी

कलेक्टर पद्मिनी भोई ने 423 व्यक्तिगत शौचालयों के लिए 50.76 लाख रुपये की स्वीकृत आदेश जारी

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—-सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ग्रामीण स्वच्छता को सुदृढ़ बनाने एवं प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक स्वच्छता सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य किये जा रहे है। विकाश खण्ड बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायतो में 423 व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके लिए 50.76 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत हितग्राहियों द्वारा शौचालयों का निर्माण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाएगा, ताकि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ मिल सके! जिले में खुले में शौच की पुनरावृत्ति को पूर्णतः रोका जा सके।

जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बिलाईगढ़ जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों को स्वीकृत कार्यों का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। हितग्राहियों द्वारा शौचालयों का निर्माण कर जिओ टैग पूर्ण करने पर 12000 रूपये की राशि DBT के माध्यम से उनके खाते में प्रदान किया जावोग साथ ही हितग्राहियों से भी अपील की गई है कि वे शौचालय निर्माण कार्य में सक्रिय सहयोग करें, जिससे जिले में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सके।

जिला प्रशासन ने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए पात्र परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। यह पहल स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button