cmodprpibsarangarhspजिला सारंगढ-बिलाईगढ़दुर्घटनासिटी कोतवाली सारंगढ़

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स सारंगढ़ जिला इकाई के पदाधिकारियों ने नवागत SP सुनील शर्मा से की सौजन्य मुलाकात*

*व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का मिला आश्वासन*

*सारंगढ़—– छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स सारंगढ़ जिला इकाई के संरक्षकगण एवं समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने आज नवागत *जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा (IPS)* से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

कार्यक्रम का *सर्वप्रथम स्वागत एवं संयोजन पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल* द्वारा किया गया।

*चर्चा के मुख्य बिंदु*
बैठक में हाल की कुछ घटनाओं एवं पत्रकार *रवि तिवारी* पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले के संबंध में चर्चा हुई। इन घटनाओं से व्यापारी वर्ग में व्याप्त भय और चिंता से SP महोदय को अवगत कराया गया।

*SP महोदय का आश्वासन*
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने व्यापारियों की पीड़ा को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि `सारंगढ़ में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाएगी और भय का वातावरण नहीं रहने दिया जाएगा`।
उन्होंने कहा – *”मैं स्वयं व्यापारी परिवार से हूं। मैंने अपने पिताजी के साथ व्यापार किया है, इसलिए मैं व्यापारियों का दर्द और पीड़ा को अच्छी तरह समझता हूं। व्यापारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और किसी भी समस्या पर पुलिस प्रशासन 24×7 सहयोग के लिए तैयार है।”*

SP साहब के अपनत्व भरे व्यवहार और व्यापारियों के प्रति सहानुभूति से चैंबर के सभी पदाधिकारी अभिभूत हुए। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि *SP महोदय के नेतृत्व में सारंगढ़ जिले का विकास निश्चित रूप से होगा*।

*उपस्थित पदाधिकारीगण*
कार्यक्रम के *संयोजक एवं पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल*, प्रदेश उपाध्यक्ष *महेंद्र अग्रवाल*, जिलाध्यक्ष *संगीत सिंह ठाकुर*, कोषाध्यक्ष *घनश्याम बंसल*, संरक्षक *रामकुमार बानी*, संरक्षक *नत्थूलाल अग्रवाल* एवं उनके साथ *अमित मलिक*, *विकास अग्रवाल कलगीडिपा*, *मनीष धनानिया* सहित चेम्बर के अन्य व्यापारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button