BJP Ambesh Jangde Viral Chat: छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन पद के लिए खरीद-फरोख्त!..

इस भाजपा जिलाध्यक्ष पर ₹2.50 लाख लेने के आरोप, वायरल हुआ व्हाट्सएप्प चैट, आप भी पढ़ें..
BJP Ambesh Jangde Viral Whatsapp Chat: जांजगीर-चांपा भाजपा जिलाध्यक्ष पर एल्डरमैन बनाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, वायरल चैट से विवाद गहराया।
- एल्डरमैन बनाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप।
- वायरल व्हाट्सएप चैट से राजनीतिक हलचल तेज।
- भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।
जांजगीर-चांपा: जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर एल्डरमैन बनाने के नाम पर ढाई लाख रुपये लेने का आरोप लगने के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। एक व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। (BJP Ambesh Jangde Viral Whatsapp Chat) हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई व्हाट्सएप चैट
बताया जा रहा है कि सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शरद शर्मा के मोबाइल नंबर से एक व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। चैट में एल्डरमैन बनाए जाने के बदले पैसों के लेन-देन का दावा किया गया था। कुछ ही देर बाद उसी नंबर से यह पोस्ट हटा दी गई। इसके बाद शरद शर्मा की ओर से एक और संदेश जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया था और वायरल पोस्ट उन्होंने नहीं की थी।
जिलाध्यक्ष ने आरोपों को नकारा
भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने पूरे मामले को अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया है। (BJP Ambesh Jangde Viral Whatsapp Chat) उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी को एल्डरमैन बनाने के नाम पर कोई राशि नहीं ली और न ही इस तरह का कोई काम किया है।
हैकिंग का दावा
अम्बेश जांगड़े ने बताया कि शरद शर्मा ने भी उन्हें जानकारी दी है कि यह सब किसी अन्य व्यक्ति ने किया है। वहीं, शरद शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट हैक होने का दावा किया है। हालाँकि IBC24 भी वायरल चैट की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।


