chhattisgarhcmodprpibसारंगढ-बिलाईगढ़

साल्हेओना में दूसरे सांस्कृतिक शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति, ग्रामवासियों में खुशी की लहर

वित्त मंत्री जो कहते हैं,वो करके दिखाते हैं : चूड़ामणि पटेल

वित्त मंत्री जो कहते हैं,वो करके दिखाते हैं : चूड़ामणि पटेल
सरिया-बरमकेला।
ग्राम साल्हेओना के लिए एक और बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के यशस्वी वित्त मंत्री माननीय श्री ओपी चौधरी जी ने ग्राम में दूसरे सांस्कृतिक शेड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस स्वीकृति से ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है।
भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक चूड़ामणि पटेल ने बताया कि बरमकेला विकासखंड का प्रमुख ग्राम साल्हेओना लंबे समय से सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त स्थान के अभाव की समस्या से जूझ रहा था। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने ग्रामवासियों की ओर से वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के समक्ष सांस्कृतिक शेड निर्माण की मांग रखी थी।
इस मांग पर गंभीरता दिखाते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पूर्व में 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी, जिससे सांस्कृतिक शेड का निर्माण पूरा हुआ। इसके उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री चौधरी ने ग्राम की आवश्यकता को देखते हुए एक और शेड निर्माण की जरूरत महसूस की और मंच से ही दूसरे सांस्कृतिक शेड के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
अब उन्होंने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए दूसरे शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। इसकी जानकारी स्वयं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दूरभाष के माध्यम से चूड़ामणि पटेल को दी।
इस अवसर पर चूड़ामणि पटेल ने कहा, “ओपी जी जो कहते हैं, वह पूरा करके दिखाते हैं। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। ग्राम साल्हेओना के समस्त ग्रामवासियों की ओर से इस ऐतिहासिक सौगात के लिए उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। हमें विश्वास है कि उनका स्नेह और विकास का यह सिलसिला आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।”
ग्रामीणों ने भी इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नया सांस्कृतिक शेड बनने से धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सुविधा मिलेगी और ग्राम के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button