dprcmopibsarangarhजिला सारंगढ-बिलाईगढ़सारंगढ जिला प्रशासन

लापता दंपती की तलाश में पंजाब के गोताखोरों की एंट्रीः

 

सारंगढ़ में चौथे दिन शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन; 10 किमी दायरे में चल रही सर्चिग

सारंगढ़ खबर न्यूज

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के माधोपाली स्थित लात नाले में रविवार शाम हुए हादसे के चौथे दिन बुधवार को लापता दंपति की तलाश के लिए विशेष रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। परिवार की पहल पर पंजाब से आई आंसू मलिक गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाल ली है।

यह हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे हुआ था। घोटला बड़े निवासी और देव ट्रेडर्स के संचालक देवनारायण पटेल अपनी पत्नी सविता पटेल के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर लात नाले में गिर गई। हादसे के बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।

तीन दिन तक नहीं मिला कोई सुराग

घटना के बाद डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार तलाश करती रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को 70 से अधिक जवानों वाली एनडीआरएफ टीम ने भी पूरे दिन सर्च अभियान चलाया, फिर भी टीम ने भी पूरे दिन सर्च अभियान चलाया, फिर भी दंपति का कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार ने बुलवाई पंजाब की गोताखोर टीम

लगातार असफल प्रयासों के बाद परिवार ने प्रशासन की अनुमति से पंजाब के प्रसिद्ध गोताखोर आंसू मलिक की टीम से संपर्क किया। बुधवार को टीम सारंगढ़ पहुंची और पहुंचते ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे गहराई में तलाश

टीम के दो गोताखोर ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से नाले की गहराई में उतरकर तलाशी ले रहे हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों को इस टीम से सफलता की सबसे अधिक उम्मीद है।

10 किलोमीटर के दायरे में चल रही सर्चिग

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि दंपति की तलाश लगातार जारी है। कार की अंतिम लोकेशन के आधार पर करीब 10 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब की गोताखोर टीम की मदद से जल्द सफलता मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button