सारंगढ यातायात पुलिस,आरटीओ व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया जांच अभियान

सारंगढ यातायात पुलिस,आरटीओ व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया जांच अभियान
कुल 25 प्रकरण पर 42 हजार का किया गया चलानी कार्यवाही
सारंगढ—–आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोतवाली पुलिस एवं आरटीओ टीम द्वारा संयुक्त रूप से बस स्टैंड में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, यातायात नियमों का पालन कराना तथा बिना दस्तावेज एवं नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करना था।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 25 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए ₹42,500 का समन शुल्क अधिरोपित किया गया।
कार्रवाई का विवरण:
धारा 128/194(C) – 07 प्रकरण – ₹3,500
धारा 66/192(A-1-C) – 02 प्रकरण – ₹10,000
धारा 182(2) – 02 प्रकरण – ₹2,000
धारा 112/183(1) – 01 प्रकरण – ₹1,000
धारा 4/181 एवं 5/180 – 13 प्रकरण – ₹26,000
संयुक्त टीम ने वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन दस्तावेज साथ रखने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन कर सुरक्षित यातायात में सहयोग करने की अपील की।



