अशोका पब्लिक स्कूल, सारंगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी*

*अशोका पब्लिक स्कूल, सारंगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी*
*सारंगढ़, 03 सितंबर 2026*
सारंगढ—–आज दिनांक को अशोका पब्लिक स्कूल, सारंगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री राजेश अग्रवाल, सीईओ श्री संजय भूषण पाण्डेय, संचालक श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल, श्रीमती मधुदेवी अग्रवाल, प्राचार्य श्री जे. मिश्रा एवं उप-प्राचार्या श्रीमती प्रीति अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस पावन अवसर पर विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के साथ यशोदा-कृष्ण के रूप में आकर्षक वेशभूषा धारण कर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकियों के साथ कृष्ण लीलाओं का सजीव चित्रण किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान कृष्ण के बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों को प्रसाद का वितरण किया गया। अंत में महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे विद्यालय परिसर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा।



