chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop news
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 3 उप सचिवों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 3 उप सचिवों को मिली नई जिम्मेदारी
Chhattisgarh Transfer Order: छत्तीसगढ़ में 3 राप्रसे अधिकारियों का तबादला किया गया है। मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अन्य अधिकारियों की भी पदस्थापना बदली गई है।
छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। राज्य शासन ने तीन राप्रसे अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तीनों अधिकारी मंत्रालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। तबादले के बाद इन्हें अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
State Administrative Service: मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग भेजा गया
तबादला सूची में मनीष मिश्रा का नाम भी शामिल है। मनीष मिश्रा लंबे समय से सामान्य प्रशासन विभाग यानी GAD के पूल में पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे। अब शासन ने उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी दी है। विभाग में उनकी नई पदस्थापना के बाद शिक्षा से जुड़े प्रशासनिक कामकाज में उनकी भूमिका रहेगी।



