chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibTop newsUncategorized
4000 करोड़ रुपये के बजट से बदलेगी छत्तीसगढ़ में गांवों की तस्वीर, वीबी-जीरामजी के तहत मिलेगा ज्यादा काम

छत्तीसगढ़ में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण का विस्तार किया गया है।
HighLights
- अकुशल मजदूरी दर 261 से बढ़कर 300 रुपये
- 26 जनवरी 2027 तक 6671 बालिका शौचालय निर्माण
- क्यूआर कोड से मिलेगी सभी कार्यों की जानकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने के लिए विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। मिशन के तहत अनुमेय कार्यों की संख्या अब 318 से बढ़ाकर 375 कर दी गई है।
4000 करोड़ का बजट, 3354.85 करोड़ का अंतरिम आवंटन
उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने कार्यों की संख्या बढ़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यों की संख्या 375 होने से विकास को गति मिलेगी और ग्रामीण विकास मजबूत होगा। छत्तीसगढ़ शासन ने मिशन के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसका लाभ सिर्फ मजदूरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांवों में ऐसी संपत्तियां बनेंगी जो आने वाले सालों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेंगी।



