chhattisgarhCmo chhattisgarhdpreducationpibTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

अतिथि शिक्षकों के लिए 6 माह के मान देय राशि जारी

अतिथि शिक्षकों के लिए 6 माह के मान देय राशि जारी

सारंगढ़ । प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने राशि जारी की है। लोक शिक्षण संचाल. ने वित्तीय वर्ष 26-27 के लिए 25 जिलों में कार्यरत 1,535 अतिथि शिक्षकों के 6 माह के मानदेय हेतु 18 करोड़ 42 लाख रुपये का आवंटन किया है। विभागीय आदेश 18 सितंबर को जारी किया गया। आदेश के मुताबिक अतिथि शिक्षकों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। छह महीने के हिसाब से प्रत्येक शिक्षक के लिए 1.20 लाख रुपये निर्धारित है। जिलों में कार्यरत शिक्षकों की संख्या के आधार पर संबंधित जिलों को बजट उपलब्ध कराया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि – राशि केवल मानदेय भुगतान के लिए ही उपयोग हो। जिला शिक्षा अधिकारी को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button