Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsसारंगढ-बिलाईगढ़सिटी कोतवाली सारंगढ़
सारंगढ पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने जिले के कई थाना प्रभारियों का किया तबादला

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मी का तबादला
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से सारंगढ पुलिस अधीक्षक (SP) सुनील शर्मा द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। SP कार्यालय से जारी आदेश के तहत 13 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना दी गई है। प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार कई प्रमुख थानों और चौकियों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है।




