chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop newsUncategorizedरायपुर पुलिस

12 IPS अफसरों को मिल सकता है प्रमोशन-तबादले, छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी तेज

12 IPS अफसरों को मिल सकता है प्रमोशन-तबादले, छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी तेज

Chhattisgarh IPS Promotion: छत्तीसगढ़ में करीब 12 IPS अफसरों के प्रमोशन और तबादले की तैयारी चल रही है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं और DIG स्तर पर भी फेरबदल की संभावना है।
IPS Officers Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति और पदस्थापना को लेकर हलचल तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर करीब 12 IPS अफसरों के प्रमोशन और तबादले को लेकर मंथन चल रहा है। पदोन्नति के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं और संबंधित अधिकारियों से सीआर समेत जरूरी दस्तावेज मंगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। इसके साथ ही DIG स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव की संभावना है।

2014 बैच के अफसरों को प्रमोशन की तैयारी

वर्ष 2013 बैच के IPS अधिकारियों जितेंद्र शुक्ला, मोहित गर्ग, भोजराम पटेल और अभिषेक पल्लव को DIG पद पर पदोन्नति दिए जाने की तैयारी है। इनमें जितेंद्र शुक्ला फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं, 2014 बैच के शलभ सिन्हा, भावना गुप्ता, डी. लालजी भाई पटेल और चंद्रमोहन सिंह को SSP पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा रायपुर पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले को IG पद पर पदोन्नत किए जाने की तैयारी की जा रही है।

कई वरिष्ठ अफसरों की जिम्मेदारी बदलने की चर्चा

प्रमोशन के साथ ही DIG स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना में भी फेरबदल हो सकता है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह, दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल, खैरागढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह और सरगुजा (अंबिकापुर) एसएसपी राजेश अग्रवाल समेत कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।बताया जा रहा है कि इनमें कुछ अधिकारी मौजूदा पद पर दो साल से अधिक समय पूरा कर चुके हैं। ऐसे में पदोन्नति के साथ तबादलों को लेकर भी विभागीय स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

बिलासपुर-दुर्ग कमिश्नरी को लेकर भी चर्चा

इधर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में पुलिस कमिश्नरी के गठन को लेकर भी चर्चा जारी है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बिलासपुर में कमिश्नरी की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। हालांकि, इसके गठन में अभी समय लगने की संभावना है। आगामी बजट में कमिश्नरी के लिए प्रावधान किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आने वाले महीनों में पुलिस विभाग में पदोन्नति, तबादले और नई कमिश्नरी के गठन को लेकर कई अहम प्रशासनिक फैसले सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button