Cmo chhattisgarhdprpibpolitics sarangarhsarangarhTop newsUncategorizedजिला सारंगढ, बिलाईगढ़
पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर सारंगढ भाजपा परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि*

*पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर सारंगढ भाजपा परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि*
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
सारंगढ——-25 सितंबर प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं अंत्योदय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ द्वारा भाजपा जिला कार्यालय चंदई में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल,प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े,जिला महामंत्री अमित तिवारी,द्वारिका साहू,पूर्व विधायक केराबाई मनहर,अजा प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे,जगन्नाथ केशरवानी, सुभाष जालान,अरविंद हरिप्रिया,भरत जाटवर,प्रकाश अग्रवाल,परिमल चन्द्रा,छाया विधायक दिनेश जांगड़े,संतोष चौहान,बीरेंद्र निराला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रितेश अजगळे, कार्यालय प्रभारी चिंताराम साहू,सारंगढ मंडल अध्यक्ष जय बानी सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
*पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्र व समाज सेवा के लिए समर्पित रहा : जगन्नाथ पाणिग्रही
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद के माध्यम से ऐसी विकास दृष्टि प्रस्तुत की, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उनका अंत्योदय का विचार आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, अवसर और खुशहाली पहुंचाने की प्रेरणा देता है। पाणिग्रही ने आगे कहां कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार और आदर्श भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सदैव मार्गदर्शक हैं। राष्ट्रहित, समाज सेवा और अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए उनका समर्पित जीवन आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान, राष्ट्रसेवा एवं संगठन के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं को जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सारंगढ जिला भाजपा परिवार के समस्त भाजपा पदाधिकारी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी के द्वारा दिया गया।



