दीवाली से पहले छत्तीसगढ़ में धनवर्षा! 2.70 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, बाजार में 1000 करोड़ का बूम

दीवाली से पहले छत्तीसगढ़ में धनवर्षा! 2.70 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, बाजार में 1000 करोड़ का बूम
और नवरात्र से ठीक पहले प्रदेश के बाजार में इस सप्ताह बड़ी आर्थिक क्रांति देखने को मिलने वाली है। प्रदेश के सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बड़े उपक्रमों भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी), एसईसीएल समेत अन्य कोयला कंपनियों, जिंदल, अदानी पावर हाउस और विभिन्न स्टील व पावर प्लांटों से अधिकारियों और कर्मचारियों के खातों में बोनस, एक्स-ग्रेसिया व पीएलआर की भारी-भरकम राशि ट्रांसफर होने जा रही है।
इस बंपर लिक्विडिटी से सीधे प्रदेश भर के बाजारों में धनवर्षा होगी, जिससे त्योहारी सीजन में कारोबार अभूतपूर्व बूम पर पहुंचने का अनुमान है। अकेले भिलाई-दुर्ग, कोरबा और रायगढ़-बिलासपुर के प्रमुख बाजारों में 1000 करोड़ रुपए से अधिक के बड़े निवेश और व्यापार की ठोस उम्मीद जग गई है।
भिलाई स्टील प्लांट के लगभग 10 हजार नियमित कर्मियों और नंदिनी व राजहरा माइंस के कर्मचारियों के खातों में एक्स-ग्रेसिया की राशि इस सप्ताह पहुंच जाएगी, जिससे करीब 32 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही बीएसपी के 27 हजार ठेका श्रमिकों के खातों में औसतन 10 हजार रुपए के हिसाब से 27 करोड़ रुपए आएंगे।



