Cmo chhattisgarhdprnagar palika sarangarhpibpolitics sarangarhsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

वोट चोरी बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस वार्ता

वोट चोरी बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेस वार्ता

नाना पटोले ने भाजपा और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

सारंगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय सारंगढ़ में बुधवार को कांग्रेस द्वारा ‘वोट चोरी बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत प्रेस वार्ता आयोजित की गई। महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नाना पटोले ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा पर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

नाना पटोले ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश की महान लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है और चुनाव आयोग भी उसके इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं, बल्कि वस्तुस्थिति से अवगत करा रहा हूं।”

पत्रकारों द्वारा सवाल किया गया कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली क्या सही है? इस पर पटोले ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों को जानबूझकर छोड़ दिया जाता है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में विधायक उत्तरी जांगड़े, कविता लहरे, रामकुमार यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष बंजारे, सूरज तिवारी, रमेश खूंटे, लता जाटवर, नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे, अजय बंजारे, पद्मा मनहर, घनश्याम मनहर, महेश नायक, रामनाथ सिगार, राकेश पटेल, राकेश जाटवर, सरिता गोपाल और राजू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button