उमेश कुमार साहू सारंगढ़-बिलाईगढ़ से भारमुक्त, दशरथ सिंह राजपूत को एसडीएम सारंगढ़ का अतिरिक्त प्रभार

उमेश कुमार साहू सारंगढ़-बिलाईगढ़ से भारमुक्त, दशरथ सिंह राजपूत को एसडीएम सारंगढ़ का अतिरिक्त प्रभार
कलेक्टर ने जारी किया आदेश, आगामी आदेश तक संभालेंगे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का संपूर्ण प्रभार
सारंगढ़ खबर न्यूज। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार साहू को नवीन पदस्थापना के लिए भारमुक्त कर दिया गया है। वहीं, अपर कलेक्टर दशरथ सिंह राजपूत को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़ का संपूर्ण प्रभार अस्थायी रूप से सौंपा गया है।
कार्यालय कलेक्टर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 सितंबर 2026 को जारी आदेश के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार साहू का स्थानांतरण जिला बलौदाबाजार-भाटापारा किया था। उक्त आदेश के परिपालन में उन्हें 26 अक्टूबर 2026 को पूर्वान्ह में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से भारमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थल कार्यालय कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए कार्यमुक्त किया गया है।
इसी आदेश के तहत अपर कलेक्टर दशरथ सिंह राजपूत को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़ का संपूर्ण प्रभार अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सौंपा गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
इस प्रशासनिक व्यवस्था के बाद अब आगामी आदेश तक सारंगढ़ अनुविभाग के राजस्व संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर दशरथ सिंह राजपूत संभालेंगे।



