Cmo chhattisgarhdprnagar palika sarangarhpibpolitics sarangarhsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

नगर पालिका सारंगढ़ में दीपावली मिलन समारोह की रही धूम, अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय बंजारे ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ साझा की खुशियां

नगर पालिका सारंगढ़ में दीपावली मिलन समारोह की रही धूम, अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय बंजारे ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ साझा की खुशियां

आपसी सौहार्द और भाईचारे के बीच मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, एक-दूसरे को दी गई पर्व की शुभकामनाएं

सारंगढ़। दीपावली पर्व के उल्लास और खुशियों को साझा करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय बंजारे ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और सभी को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। समारोह का माहौल हर्षोल्लास और आत्मीयता से भरा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button