सारंगढ़ में विद्यार्थियों के लिए खुली लोट्स लाइब्रेरी, आधुनिक सुविधाओं से युक्त अध्ययन केंद्र का विधायक ने किया शुभारंभ**

**सारंगढ़ में विद्यार्थियों के लिए खुली लोट्स लाइब्रेरी, आधुनिक सुविधाओं से युक्त अध्ययन केंद्र का विधायक ने किया शुभारंभ**
प्रतापगंज में NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के पिता धनेश शर्मा की पहल, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर अध्ययन सुविधा
सारंगढ़ खबर न्यूज——। नगर के प्रतापगंज में विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए लोट्स लाइब्रेरी का शुभारंभ सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े जी के द्वारा किया गया। श्री धनेश शर्मा द्वारा प्रारंभ की गई इस लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
लोट्स लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाई-फाई, अलग-अलग अध्ययन कक्ष (चेंबर), ज्ञानवर्धक पुस्तकों सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शांत एवं अनुकूल वातावरण में विद्यार्थी एकाग्र होकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और नियमित अध्ययन कर सकेंगे।



