
छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से रह रहे लोगों की तलाशीः
पहलगाम अटैक के बाद दुर्ग में तड़के सुबह दबिश; रायगढ़-बिलासपुर में थाने लाए गए संदिग्ध
बिलासपुर/रायगढ़/दुर्ग
पहलगाम अटैक के बाद छत्तीसगढ़ में भी पुलिस का सर्चिग अभियान तेज हो गया है। ना सिर्फ पाकिस्तानी बल्कि अवैध तरीके से रह रहे सभी लोगों की तलाशी ली जा रही है। इसके लिए अलग-अलग शहरों की पुलिस एक्टिव हो गई है। रविवार को दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी।बिलासपुर में 300 से अधिक संदिग्ध संदेहियों को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं रायगढ़ पुलिस ने बाहर से आए लोगों का वेरिफिकेशन शुरू किया। रविवार सुबह कोतवाली पुलिस शहर के अलग-अलग मोहल्लों में दबिश देकर करीब 50 लोगों को थाने लेकर पहुंची। दुर्ग में भी तीन अलग-अलग टीम ने एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की।
रायगढ़
रविवार की सुबह रायगढ़ की कोतवाली पुलिस इंदिरा नगर और आसपास के मोहल्लों से करीब 50 लोगों को थाने ले आई। यहां सभी के आधार कार्ड, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इसमें अधिकांश मुर्शिदाबाद और पश्चिम बंगाल के दूसरे जिले के लोग हैं, जो रायगढ़ में कमाने-खाने के लिए आए हुए हैं।



