सारंगढ़-बिलाईगढ़
सुशासन तिहार पर सारंगढ़ जिला कलेक्टर द्वारा शौचालय की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही**

*सुशासन तिहार पर सारंगढ़ जिला कलेक्टर द्वारा शौचालय की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही**
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—–नवीन जिला सारंगढ़ के नवनियुक्त जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे द्वारा सुशासन तिहार मे शौचालय को लेकर सारंगढ़ में 15,बरमकेला में 91 और बिलाईगढ़ में 153 कुल 259 आवेदन प्राप्त हुए जिस पर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन के द्वारा प्राप्त आवेदन का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात शौचालय के आवेदन पर तत्काल जाँच कर कार्यवाही किया गया और जिला कलेक्टर संजय कौनज्जे को
शौचालय की स्वीकृती प्रदान करने भेजा गया।इस सुशासन तिहार में पूरे जिले में शौचालय के लिए लगभग 7हजार आवेदन प्राप्त हुए है जिस पर जिला प्रशासन कार्यवाही कर रही है।



