अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चाः
रायगढ़ कलेक्ट्रेट शिकायत करने पहुंची, कहा- गांव का माहौल बिगड़ रहा, घर में हो रहे झगड़े

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चाः रायगढ़ कलेक्ट्रेट शिकायत करने पहुंची, कहा- गांव का माहौल बिगड़ रहा, घर में हो रहे झगड़े
रायगढ़ |
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महुआ शराब की बिक्री हो रही है। गांव और उसके आसपास जंगलों में महुआ शराब बनाया जा रहा है। ऐसे में मंगलवार को बंगुरसिया की काफी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची और कलेक्टर के नाम आवेदन देकर गांव में शराबबंदी की मांग की।
बंगुरसिया गांव के लोगों ने बताया कि पिछले लंबे समय से गांव के बड़झरिया तालाब के पास अवैध शराब बनाया जा रहा है। यहां करीब 5 लोग हैं, जो महुआ का शराब बनाते आ रहे हैं। इससे गांव के कई ग्रामीण और युवा वर्ग शराब पीने के लिए पहुंचते हैं। शराब पीकर गांव और घर में लड़ाई झगड़ा करते हैं।
इससे परेशान होकर आज बंगुरसिया की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची थी। उन्होंने बताया कि शराब के कारण गांव का माहौल भी बिगड़ते जा रहा है। आए दिन शराब की वजह से झगड़ा हो रहा है।



