Bilaspur

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकीः

अब्दुल की ID से आया मेल, अमोनियम सल्फर IED लगाने का दावा, खाली कराया गया कोर्ट-परिसर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकीः अब्दुल की ID से आया मेल, अमोनियम सल्फर IED लगाने का दावा, खाली कराया गया कोर्ट-परिसर

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब संगठन ने सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी दी। हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर धमकी भरा मेल आया है। पुलिस प्रशासन ने हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर तत्काल तलाशी ली। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

वहीं हाईकोर्ट परिसर में तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला है। ईमेल आईडी अब्दुल abdia@outlook .com से धमकी भरा मैसेज भेजा गया है, जिसमें ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ संगठन का जिक्र है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं 2 महीने पहले कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली थी। कलेक्टर कवर्धा के ऑफिशियल मेल आईडी पर कश्मीर से मेल आया था। वहीं 8 महीने पहले बिलासपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की भी धमकी मिल चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button