पुलिस कर्मियों को साइबर मामलों की ट्रेनिंग दें: आईजी

पुलिस कर्मियों को साइबर मामलों की ट्रेनिंग दें: आईजी
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—-
बुधवार को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का निरीक्षण किया। एसपी कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी, साइबर प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में 28 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आईजी ने बेसिक पुलिसिंग, कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, नवीन विधिक प्रावधानों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
आईजी ने साइबर अपराध को वर्तमान युग में पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए सभी थाना प्रभारियों को थाने स्तर पर अधिकारी कर्मचारियों को साइबर विवेचना में प्रशिक्षित करने के लिए निर्देशित किया गया। इससे इससे सिर्फ साइबर सेल ही नहीं, बल्कि सभी थाने तत्परता से कार्रवाई कर सकेंगे। इसके साथ ही आम जनता को साइबर अपराध के संबंध में जागरूक करने का अभियान भी लगातार जारी रहेगा। मीटिंग के दौरान सभी अधिकारियों को संवेदनशील, जवाबदेह और सक्रिय पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया। समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक जनहितकारी एवं प्रभावी बनाना था।
पदोन्नत होकर डीएसपी बने नोहर, लगाया स्टार बैठक व समीक्षा के बाद हाल ही में टीआई से पदोन्नत होकर डीएसपी बने नोहर मंडावी के कंधे पर स्टार लगाकर वकैप पहनाकर आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने उन्हें नई जिम्मेदारी दिलाई।



