Cmo chhattisgarhdprpibTop newsUncategorized
मनेंद्रगढ़ कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने देहदान करने का लिया संकल्प

मनेंद्रगढ़ कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने देहदान करने का लिया संकल्प
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के चिरमिरी में आयोजित एक वृहद मेगा हेल्थ कैंप के दौरान मानव सेवा की एक बेहद अनूठी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने मृत्यु के बाद अपना देहदान करने का ऐतिहासिक संकल्प लिया। उनके इस फैसले ने न सिर्फ शिविर में मौजूद लोगों को चौंका दिया, बल्कि समाज में एक मिसाल भी कायम की है।



