रायगढ़

मरीन ड्राइव बनाने 15 घर तोड़े, महिलाओं-पुलिस में झड़पः

रायगढ़ में भारी फोर्स तैनात, 295 घर तोड़े जाएंगे, मंत्री चौधरी के बंगले के बाहर प्रदर्शन

मरीन ड्राइव बनाने 15 घर तोड़े, महिलाओं-पुलिस में झड़पः

रायगढ़ में भारी फोर्स तैनात, 295 घर तोड़े जाएंगे, मंत्री चौधरी के बंगले के बाहर प्रदर्शन

रायगढ़

शनिवार सुबह कार्रवाई के दौरान पुलिस और लोगों के बीच झड़प हो गई।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में केलो नदी के किनारे कयाघाट क्षेत्र में मरीन ड्राइव निर्माण के लिए तोड़फोड़ शुरू हो चुकी है। जहां पहले राउंड में 20 घरों को तोड़ा जा रहा है। इसके बाद 100 घरों को तोड़ा जाएगा। ऐसे में क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित है। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस का रास्ता रोक लिया। महिलाओं की पुलिस से झड़प हो गई।

कार्रवाई से नाराज प्रभावित लोगों और स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने मंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसपी और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि सभी प्रभावितों को घर के बदले घर और जमीन के बदले जमीन दी जाएगी। तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए और वापस लौटे।

बता दें कि नगर निगम ने कयाघाट के 295 लोगों को नोटिस दिया था। शुक्रवार की रात में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने इसके विरोध में कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया था। हंगामे के बाद भी अधिकारी मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर अपनी बातों पर अडिग रहे।

देर रात प्रदर्शनकारी वापस लौट आए। वहीं शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर 15 घरों को तोड़ दिया। इस दौरान लोगों ने इसका विरोध शुरू किया गया, लेकिन अधिकारी मानने को तैयार नहीं थे। तोड़फोड़ काविरोध करने आई महिलाओं को महिला पुलिस बल ने पीछे खदेड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button