सारंगढ़-बिलाईगढ़

अशोका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “शाला प्रवेशोत्सव”

अशोका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “शाला प्रवेशोत्सव”

सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—–स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में आज दिनाँक-16/06/2025(सोमवार) को “शाला प्रवेशोत्सव” बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।आदरणीय प्राचार्य एवं उप प्राचार्या जी के द्वारा माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ग्रीष्मावकाश के लम्बे अंतराल के बाद आज बच्चे पुनः अपने विद्यालयीन साथियों एवं शिक्षकों से मिलकर काफी खुश नजर आए।शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालयीन शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।जिसमें शिक्षकों के द्वारा ही मंच संचालन, समाचार वाचन, दोहा वाचन आदि किया गया।कक्षा-8वीं में अध्ययनरत छात्रा अलिशु सिदार ने आकर्षक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति से सबक मन मोह लिया।तत्पश्चात सभी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया।संस्था के प्राचार्य जे. मिश्रा एवं उप प्राचार्या प्रीति अवस्थी के द्वारा अपने उदबोधन में मानव जीवन में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button