21 जून योग दिवस पर सांसद राधेश्याम राठिया ने लिया प्रेसवार्ता*
भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल,संजय भूषण पांडेय,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया रहे उपस्थित**

**21 जून योग दिवस पर सांसद राधेश्याम राठिया ने लिया प्रेसवार्ता**
**भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल,संजय भूषण पांडेय,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया रहे उपस्थित**
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—— नगर के केसरवानी धर्मशाला में सांसद राधेश्याम राठिया के द्वारा योग पर प्रेस वार्ता लिया गया । जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, श्रीमती सरला कोसरिया भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष , दुर्गा प्रताप सिंह ठाकुर (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम संयोजक), हरिनाथ खूंटे, मनोज जायसवाल, भूवन मिश्रा, जगन्नाथ केसरवानी,नरेश पंडा के साथ ही साथ अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे। सांसद राठिया ने कहा कि – 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा 177 देश का समर्थन मिला, 21 जून 1915 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया तब से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है
योग प्राणायाम और ध्यान से तनाव, चिंता, और अवसाद को कम करते हैं, जिससे मन शांत और एकाग्र होता है।
नियमित योग से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है, जिससे थकान और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
योग आत्म-जागरूकता और आत्मिक शांति को बढ़ावा देता है, जिससे जीवन में सकारात्मकता आती है।
इसका जागरूकता फैलाना ही योग दिवस का उद्देश्य है । तनाव , बीमारियों से मुक्ति के लिए योग को अपनाना चाहिए । विश्व शांति और एकता को बढ़ावा देना चाहिए,वसुदेव कुटुम्बक ही इसका ध्येय वाक्य है, जो हमें योग से प्राप्त होता है ।योग हजारों वर्ष पूर्व हमारे योगियो के द्वारा दी गई अनमोल निधि है जिसे हमें संभाल कर ही नहीं रखना है अपितु इसका प्रति दिवस प्रचार प्रसार करते हुए , स्वयं करें योग , रहे निरोग सूक्ति को आगे बढ़ाना है । इस प्रेस वार्ता में जिले से सभी पत्रकार उपस्थित रहे।



