दुर्घटनासारंगढ़-बिलाईगढ़सिटी कोतवाली सारंगढ़

सारंगढ़ में चाकू से शख्स का गला रेता, हालत गंभीरः

पान की दुकान पर युवक ने किया हमला; हिरासत में आरोपी

सारंगढ़ में चाकू से शख्स का गला रेता, हालत गंभीरः पान की दुकान पर युवक ने किया हमला; हिरासत में आरोपी

सारंगढ खबर,सारंगढ़—–

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नवरंगपुर की है। नवरंगपुर निवासी लखन बारेठ (40) गांव के बाजार में स्थित एक पान की दुकान पर गए थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला जितेंद्र सिदार ने पीछे से आकर चाकू से उनका गला रेत दिया। हमले में लखन गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल लखन को परिजनों ने सारंगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल का सारंगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

पीड़ित के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button