सावन सोमवार में जंगली क्षेत्रों में चल रहा बड़ा खेल**
बड़े जुआड़ियों को छोड़,छोटे जुआड़ियों पर पुलिस कर रही कड़ी कार्यवाही*

**सावन सोमवार में जंगली क्षेत्रों में चल रहा बड़ा खेल**
**बड़े जुआड़ियों को छोड़,छोटे जुआड़ियों पर पुलिस कर रही कड़ी कार्यवाही**
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़ – अगर 2250 रुपए और 52 पत्ती ताश जब्त कर लेना ही जुए के खिलाफ सख्ती है, तो फिर सरिया पुलिस को शाबाशी मिलनी चाहिए। थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने विक्रम कॉम्प्लेक्स के पास चार ग्रामीणों को ताश खेलते पकड़ा और जुआ अधिनियम की धारा 3(2) लगाकर कार्रवाई कर दी। गिरफ्त में आए आरोपी सरिया और ओडिशा के हैं। टीम में पूरा अमला शामिल रहा, जैसे कोई माफिया अड्डा ध्वस्त किया गया हो, मगर असली सवाल यही है, क्या पुलिस सच में जुआ माफियाओं तक पहुँचना चाहती है या सिर्फ गरीब ग्रामीणों को पकड़कर ऊपर अधिकारियों को खुश किया जा रहा है। लाखों, हजारों में खेलने वालों को छोड़ा जा रहा है और सैकड़ों में खेलने वालों पर प्रेस नोट जारी हो रहे हैं। क्या ये कार्रवाई है या आँकड़ों की नौटंकी जवाब अब जनता को चाहिए कार्रवाई नहीं, ईमानदारी चाहिए।



