सारंगढ़-बिलाईगढ़

15 अगस्त मुख्य कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था

*15 अगस्त मुख्य कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था*

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़——-सारंगढ़ 15 अगस्त का दिन जहाँ खेलभांठा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की भीड़ में स्कूल के बच्चे और अभिभावक जाते है।परंतु इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर सारंगढ़ खेलभांठा मैदान में होने वाले कार्यक्रम को देखने के लिए बैठक की उचित व्यवस्था आम जनता के लिए नही हो पाया,यहाँ तक कि पत्रकारों को भी नहीं मिली जगह, जमीन पर बैठने को हुए मजबूर
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रशासन की अव्यवस्था साफ नजर आई। मंच के पास मीडिया प्रतिनिधियों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था नहीं की गई। नतीजतन पत्रकारों को जमीन पर बैठना पड़ा। बाद में माफी मांगकर कुर्सी दी गई, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें फिर उठा दिया गया। इससे पत्रकारों में भारी नाराजगी रही।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल वीआईपी के लिए*
आम दर्शकों की सीटें कार्यक्रम स्थल से इस तरह लगाई गईं कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां नजर ही नहीं आईं। मंच के ठीक सामने वीआईपी पंडाल बनाकर केवल विशेष मेहमानों को नजारा दिखाया गया। आमजन और आमंत्रित दर्शक केवल दर्शक दीर्घा के नाम पर “भिंड” की तरह बैठे रहे।

*लोगों की उम्मीदें टूटीं*
हर साल स्वतंत्रता दिवस पर लोग परिवार सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार वे मायूस होकर लौटे। जिन लोगों ने बच्चों को लेकर मंच की ओर उम्मीद से देखा, उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

*प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल*
आमजन और पत्रकारों की अनदेखी ने प्रशासन की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस जैसा राष्ट्रीय पर्व जहां जनभागीदारी और समानता का प्रतीक होता है, वहीं प्रशासन ने इसे केवल वीआईपी शो बना दिया। यह व्यवस्था आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button