सारंगढ़ का एक ऐसा जलप्रपात जो मोह लेगा आपका मन
जिला कलेक्टर ने इस पर्यटन स्थल के उन्नयन के लिए अपने टीम के साथ किया निरीक्षण

सारंगढ़ का एक ऐसा जलप्रपात जो मोह लेगा आपका मन**
**जिला कलेक्टर ने इस पर्यटन स्थल के उन्नयन के लिए अपने टीम के साथ किया निरीक्षण**
** जल्द ही स्थल तक पहुच मार्ग और सौंदर्यीकरण से बनेगा पिकनिक स्पॉट**
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़——सारंगढ़ जिला जो वनों से परिपूर्ण है,जहां इस नवीन जिले में गोमर्डा अभ्यारण्य है वहाँ हर तरह के जीव जंतु बहुतायत पाये जाते है।आइये आपको जिले के एक ऐसे पर्यटन स्थल के बारे में बताते है जिससे अभी भी सारंगढ जिले के बहुत से लोग अनजान है।
सारंगढ क्षेत्र के इस खूबसूरत जगह का आनंद जरूर लीजिए, यह झरना सारंगढ़ से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी भी स्थित है । अगर आप सारंगढ़ से आते हैं तो सारंगढ़ से बंधापाली वाले रास्ते में मल्दा से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर यह खूबसूरत नजारा आप देख सकते हैं । यूं तो यहां पर आसपास गांव के लोग आनंद लेने के लिए जाते हैं लेकिन अगर इसे शासन से सहायता प्राप्त हो तो सारंगढ़ ही नही अपितु जिले का टॉप पिकनिक स्थल बन सकता है ।”मकरी दरहा ” सारंगढ़ का एक बहुत ही खूबसूरत जलप्रपात है जो रायगढ़ से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी में है व चंद्रपुर से लगभग 15 किलो मीटर की दूरी में है और सारंगढ़ से 25 किलोमीटर की दूरी में स्थित है , विदित हो यह वाटरफॉल बरसाती वाटर फॉल है,जिसका आनंद आप बरसात मे ही ले सकते हैँ, बाकी दिनों मे सिर्फ दरहा मे ही पानी रहता है, यहां बहुत ही खूबसूरत जलप्रपात बनता है । यहां जाने के लिए आपको सारंगढ़ से गोड़म और गोड़म से बंधापाली में कपिस्दा , सोनाडुला से अमलीडीपा डैम के उप्पर से होकर जाना है , जहाँ मकरी ग्राम यह जलप्रपात स्थित है इस कारण स्थानीय लोग इसे मकरी दरहा के नाम से जानते हैँ । सारंगढ़ से बरमकेला रोड में बंधापाली – फर्सवानी से भी यहाँ पहुंचा जा सकता है या बरमकेला से मल्दा के बंजारी के रास्ते चंद्रपुर जाने वाले रास्ते मे इसे आसानी से देख सकते हैँ । यह वाटर फॉल लगभग सात अलग- अलग जगहों में बनता है और यह बहुत ही खूबसूरत है । यहाँ दो जलप्रपात अलग है.. और बाकी पांच जलप्रपात एक साथ एक ही जगह गिरता है । ड्रोन कैमरे से यह जलप्रपात बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है , सारंगढ़ जिला में इससे खूबसूरत जलप्रपात और कहीं नहीं है एक साथ इतना सारा जल प्रपात है कि – यह आपका मनमोह लेगा।
**जिला कलेक्टर कर चुके है दौरा**
सारंगढ जिले के संवेदनशील कलेक्टर संजय कन्नौजे ने अपनी टीम के साथ मकरी दरहा जलप्रपात का निरीक्षण किया है,जहाँ मकरी जलप्रपात तक पहुचने के लिए सड़क मार्ग नही था,जिसको देखते हुए तत्काल मनरेगा विभाग को एस्टिमेट बना कर सड़क को बनाने के लिए 25लाख की राशि को बोला गया है जिस पर विभाग अपना काम शुरू भी कर दिया है।जो जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगा और जिले में एक नए जलप्रपात मकरी दरहा का पूरे प्रदेश में एक नया पहचान मिल सकेगा।जिले के नए डीएफओ वेंकेटेश भी मकरी दरहा जलप्रपात को और अच्छा बनाने प्रयासरत है।



