Cmo chhattisgarhdprforestpibsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़वन विभाग

गोमर्डा अभ्यारण्य से भटककर किसान की बाड़ी में पहुंचा तेंदुए का शावक, वन विभाग को सौंपा

**गोमर्डा अभ्यारण्य से भटककर किसान की बाड़ी में पहुंचा तेंदुए का शावक, वन विभाग को सौंपा**

**वन्यजीव प्रेमी किसान डोलचंद पटेल ने दिखाई संवेदनशीलता, सरायपाली रेंज के कंवरपाली गांव का मामला**

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—–गोमर्दा अभ्यारण्य के जंगल से भटककर एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ सरायपाली वन परिक्षेत्र के कंवरपाली गांव में एक किसान की बाड़ी में पहुंच गई। शावकों को देखकर वन्यजीव प्रेमी किसान डोलचंद पटेल ने संवेदनशीलता का परिचय दिया और तेंदुए के एक शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया। वहीं दूसरे शावक के होने की आशंका व्यक्त की जा रही है
इस घटना से क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में उत्सुकता देखी जा रही है। किसान की सतर्कता और वन्यजीवों के प्रति प्रेम सराहनीय है।
वन्यजीवों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे में वन्यजीव दिखाई देने पर उनसे दूरी बनाए रखना चाहिए तथा तत्काल वन विभाग को सूचना देनी चाहिए, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रह सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button