सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ में यातायात व्यवस्था में हो रहा तेजी से सुधार**

रायपुर,बिलासपुर और रायगढ़ रोड में लगा नो एंट्री बोर्ड**

**सारंगढ में यातायात व्यवस्था में हो रहा तेजी से सुधार**

**रायपुर,बिलासपुर और रायगढ़ रोड में लगा नो एंट्री बोर्ड**

 

 

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—–सारंगढ जिले में यातायात व्यवस्था जो पूरी तरह से चरमरा गई थी, वो अब जिले के संवेदनशील पुलिस कप्तान अंजनेय वाष्र्णेय के नेतृत्व में सारंगढ की यातायात व्यवस्था ठीक होने लगी है।यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित करने जिले में यातायात पुलिस वाहन भी भेजा गया है जो नगर में अव्यवस्थित खड़ी गाड़ियों पर लॉक कर कार्यवाही भी किया जा रहा है,और सुबह 6.30 से 10 बजे और शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक नो एंट्री समय में नगर के अंदर आने वाली बड़ी वाहनो के ऊपर कार्यवाही किया जा रहा है।जिले के इस यातायात पुलिस वाहन में मुकेश साहू,श्याम प्रधान और अक्षय रात्रे की ड्यूटी लगाई गई है जो हर दिन नगर के यातायात व्यवस्था को ठीक करने में लगी है,जो कि सराहनीय है।अब लगने लगा है कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सारंगढ में यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है।सारंगढ नगर में बड़ी वाहनों के निषेध के लिए नो एंट्री बोर्ड भी लगाई गई है जो रायपुर रोड के दानसारा में,बिलासपुर रोड के चंदाई में,और रायगढ़ रोड के हरदी में नो एंट्री बोर्ड लगाया गया है।नगर में यातायात व्यवस्था में हो रहे सुधार से नगर की जनता खुश है जो काबिले तारीफ है और नगर में यातायात पुलिस की भुरभुरी प्रशंसा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button