सारंगढ़-बिलाईगढ़

खनिज विभाग की मिलीभगत उजागर: अवैध ईंटें जप्त, कुछ दिन बाद बेचीं – भ्रष्टाचार का खेल जारी*

*खनिज विभाग की मिलीभगत उजागर:

अवैध ईंटें जप्त, कुछ दिन बाद बेचीं – भ्रष्टाचार का खेल जारी*

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ—– खनिज विभाग की अवैध ईंटों के खिलाफ कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। विभाग ने कुछ दिन पहले रांपागुला, कंवलाझर सहित विभिन्न जगहों से भारी मात्रा में अवैध ईंटें जप्त की थीं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि जप्त ईंटें कुछ ही दिन बाद अज्ञात रूप से बाजार में बिक गईं। शासन द्वारा कठोर निर्देशों के बावजूद विभागीय अधिकारी न तो ईंटों की सही निगरानी कर सके, न ही उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभाई। इस ढिलाई और लापरवाही ने सीधे तौर पर राज्य के खजाने को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अवैध ईंटों की बिक्री से सीधे तौर पर ठेकेदार मालामाल हो गया, जबकि खनिज विभाग ने पूरी नियमन प्रक्रिया की अनदेखी की। अधिकारियों और ईंट व्यापारियों के बीच मिलीभगत साफ तौर पर उजागर हो रही है। शिकायतकर्ता लगातार शासन को अवगत कराते रहे, लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं दिखे।विभागीय सांठगांठ ने यह सिद्ध कर दिया है कि शासन की नीतियों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अवैध खनन व निर्माण सामग्री की बिक्री की यह घटना प्रशासनिक भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण बन चुकी है। आम जन का पैसा बेजा कट रहा है, जबकि कुछ चुने हुए ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। अब सरकार को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी ताकि भविष्य में ऐसे कांडों पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button