जिला भाजपा का आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान विधानसभा सम्मेलन संपन्न
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया,अध्यक्षता शिव शरण बढगैया रहे*

*जिला भाजपा का आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान विधानसभा सम्मेलन संपन्न**
**कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया,अध्यक्षता शिव शरण बढगैया रहे**
सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ——प्रदेश भाजपा के आहवाहन पर सारंगढ के जिला भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया व कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे पूर्व वरिष्ठ वन अधिकारी शिवशरणधर बढगैया जी शामिल हुए।इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डबल इंजन की सरकार भारतदेश को पूरे विश्व मे एक अलग पहचान दिल रही है,हम धन्यवाद देते है ऐसे प्रधानमंत्री का जो भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ा रहे है।तत्पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय ,सांसद राधेश्याम राठिया और शिवशरण धर बढगैया ने अपने अपने उद्बोधन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विकसित भारत के विकास के बारे में अपना मत रखा,साथ ही जीएसटी में कमी होने का कारण भी बताया कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार को इस योजना से कितना और कैसे लाभ मिल रहा है।इस विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, महामंत्री द्वारिका प्रसाद साहू, पूर्व विधायक केराबाई मनहर,जगन्नाथ केशवानी, दुर्गा ठाकुर, विधानसभा संयोजक दीनानाथ खूंटे, प्रदेश मंत्री हरिनाथ खूंटे, कोषाध्यक्ष निखिल बानी,सतीश शर्मा,अनुपमा केशरवानी, देवमती लहरे,सहित सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।


