जनगणना के नाम पर हो सकता है स्कैम… रहें सावधानः

कर्मचारी ये 11 सवाल पूछे तो हो जाएं अलर्ट, कमिश्नर बोले-जानकारी देना जिम्मेदारी; लेकिन सतर्क रहना भी जरूरी
सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ/रायपुर—-
देश में 1 अप्रैल 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू हो चुका है। यह प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान घर-घर जाकर डेटा कलेक्शन, हाउस लिस्टिंग और ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन किया जाएगा। जनगणनाकर्मी लोगों से परिवार, मकान और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी लेंगे।
लेकिन इसी प्रक्रिया का फायदा उठाकर साइबर ठग और असामाजिकतत्व भी लोगों को निशाना बना सकते हैं। रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि, फर्जी जनगणनाकर्मी बनकर ठग आपकी निजी और बैंकिंग जानकारी चुरा सकते हैं। इन लोगों से अलर्ट रहने की नसीहत पुलिस अधिकारियों ने जारी की है।
पढ़िए किस तरह से हो सकता है जनगणना स्कैम
साइबर अपराधी खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर कॉल, मैसेज या घर पहुंच सकते हैं। वे फर्जी लिंक भेजकर या मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाकर लोगों की जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। कई मामलों में OTP, बैंक डिटेल्स और आधार नंबर तक मांगे जा सकते हैं।
जनगणनाकर्मी घर आकर क्या सवाल पूछेंगे?
गृह मंत्रालय ने जनगणना में पूछे जाने वाले सभी सवालों की लिस्ट जारी की है। इसे नीचे देखिए
मकान से जुड़े सवाल
मकान /भवन नंबर क्या है?
जनगणना मकान नंबर क्या है?
मकान का फर्श किस मटीरियल का है?
दीवार किस मटीरियल की है?
छत किस मटीरियल से बनी है?
मकान का उपयोग (रहने / दुकान आदि) किसलिए किया जाता है?
मकान की स्थिति कैसी है?
परिवार से जुड़े सवाल
फैमिली नंबर (परिवार क्रमांक) क्या है?
परिवार में कुल कितने सदस्य हैं?
परिवार के मुखिया का नाम क्या है?
परिवार के मुखिया का जेंडर क्या है?
परिवार किस वर्ग में आता है (SC/ST/अन्य)?
मकान किराए का है या खुद का है?
घर में कुल कितने कमरे हैं?
परिवार में शादीशुदा जोड़ों की संख्या कितनी है?
सुविधाओं से जुड़े सवाल
पीने के पानी का मुख्य सोर्स क्या है?
क्या पीने का पानी घर में उपलब्ध है?
बिजली का मुख्य सोर्स क्या है?
क्या घर में शौचालय है?
शौचालय का टाइप क्या है?
गंदे पानी की निकासी कैसे होती है?
क्या घर में बाथरूम है?
क्या घर में रसोई और LPG/PNG कनेक्शन है?
खाना पकाने के लिए किस ईंधन का इस्तेमाल करते हैं?
डिजिटल और सामान से जुड़े सवाल
क्या घर में रेडियो/ट्रांजिस्टर है?
क्या घर में टेलीविजन है?
क्या घर में इंटरनेट सुविधा है?
क्या घर में लैपटॉप/कंप्यूटर है?
क्या घर में मोबाइल/स्मार्टफोन है?
वाहन और अन्य जानकारी
क्या घर में साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड है?
क्या घर में कार/जीप/वैन है?
घर में मुख्य रूप से कौन सा अनाज इस्तेमाल होता है?
आपका मोबाइल नंबर क्या है?
जनगणनाकर्मी कौन से सवाल नहीं पूछ सकते?
जनगणनाकर्मी आपकी फाइनेंशियल, बैंकिंग और पर्सनल डिटेल्स नहीं मांग सकते हैं। नीचे ग्राफिक में देखिए जनगणनाकर्मी कौन सी डिटेल्स नहीं पूछ सकते हैं-