chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में बंधकः नर्सिंग का काम करने गई थी, पैसे नहीं होने पर घर जाने से रोका, रोते हुए बनाया वीडियो

कांकेर

ये वो महिला है जो युवती को घर नहीं जाने दे रही।

छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियों को झारखंड में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसमें 15 लड़कियां कांकेर जिले की है। बताया जा रहा ये सभी नर्सिंग का काम करने गढ़वा गई थीं। वहां पर ट्रेनिंग कर रही थी। लेकिन 1 लड़की ने शिकायत की है कि पैसे नहीं होने पर उसे बंधक बना लिया है।

दुर्गकोंदल क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने अपने गांव के एक युवक को मदद का वीडियो बनाकर भेजा है। जिसमें धमतरी जिले के कुरूद की लड़की रोते हुए कहती दिखी कि उसे यहां अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन घर जाने के लिए पैसे भी नहीं है।

वायरल वीडियो में एक महिला ने कहा कि ये लड़की पैसा नहीं दी है, इसे नहीं जाने देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांकेर कलेक्टर ने संज्ञान में लिया और उन्हें वापस लाने की बात कही है।

लड़कियां नर्सिंग का काम करने गई थीं

कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने बताया कि झारखंड के गढ़वा जिले में कांकेर और अन्य जगह से कुछ लड़कियां नर्सिंग का काम करने गई थीं। वहां पर ट्रेनिंग की सुचना मिली थी। गढ़वा से कल कुछ फोन कॉल मिला जिसमे लड़कियों के बंधक बनाए जाने की शिकायत है।

कुछ लड़कियां अपनी इच्छा से काम के लिए गई

कलेक्टर ने बताया कि कुछ युवतियां बालिग है और वो अपनी इच्छा से काम करने गई है। एक लड़की ने बंधक बनाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन गढ़वा जिले के कलेक्टर और एसपी के संपर्क में है।

जांच जारी है और सभी लड़कियां कांकेर जिले की नहीं है। जल्द ही मामला क्लीयर हो जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि लड़कियां वहां कैसे पहुंची है इस बात की जांच जारी है। जैसे ही स्थिति क्लियर होती है टीम वहां जाकर कानूनी कार्रवाई कर उन्हें वापस लाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button